Eye Care
July 31, 20255 min read680 views

डायबिटीज के कारण होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, कम होगा खतरा

डायबिटीज के कारण होने वाली आंखों की समस्याओं को रोकने और सुधारने के लिए जानें 7 प्रभावी टिप्स, जो आपके दृष्टि स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे और खतरे को कम करेंगे।

Written & Reviewed ByClinic By Choice Medical Editorial Board
Back to Blogs
डायबिटीज के कारण होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, कम होगा खतरा

डायबिटीज की समस्या इन दिनों बहुत से लोगों को प्रभावित कर रही है।आजकल बहुत से लोगों इस समस्या से पीड़ित हैं। वैसे तो व्यक्ति को डायबिटीज होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे की खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा मीठे का सेवन करना, पोषक तत्वों की कमी और तनाव आदि। एक व्यक्ति को डायबिटीज होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि उसको बार बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना और ज्यादा भूख लगना आदि। 

आपको बता दे की डायबिटीज में व्यक्ति के खून में ग्लूकोज के स्तर का कंट्रोल नहीं होता है। यह एक गंभीर स्थिति है जो कई और समस्याओं का कारण हो सकती है, जैसे दिल की बीमारी, आँखों की समस्या, और किडनी की समस्या। इसलिए डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है। जो व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से पीड़ित होते हैं उन लोगों को ज़्यादातर आँखों की रेटिना से जुडी समस्याएं होती हैं। अगर समय रहते आँखों का ध्यान न रखा जाए तो इस से आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती हैं। इस लेख के द्वारा जानते हैं की आखिर डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए किन चीजों को अपनाना चाहिए। 

डायबिटीज से आंखों में कौन सी समस्याएं हो सकती हैं ?

  • डायबिटिक रेटिनोपैथी समस्या। 
  • मोतियाबिंद की समस्या। 
  • ग्लूकोमा की समस्या। 
  • डायबिटीज मैक्युलर एडिमा समस्या।

डायबिटीज से जुड़ी आँखों की समस्याओं के लक्षण क्या है?

  • व्यक्ति की नज़र कमजोर हो जाती है। 
  • धूप या उजाले में देखने में मुश्किल 
  • धुंधली नज़र का अनुभव होना।
  • अंधेरे या रोशनी में नज़र में कमी होना।
  • रंगों की पहचान करना मुश्किल होना।
  • आंखों में दर्द का अनुभव होना।
  • आंखों से पानी निकलना।
  • आंखों के आसपास सूजन होना।

डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए टिप्स

  1. घर पर ब्लड शुगर की जांच करें

अगर आपको अपनी डायबिटीज की समस्या के बारे में पता चल जाता है तो अपनी ब्लड शुगर को ज्यादा बढ़ने न दें। इस तरह की स्थिति में घर पर ही एक किट लाकर अपनी डायबिटीज की नियमित जांच करते रहे। इसका उपयोग करके आप आप आसानी से अपने ब्लड शुगर का पता लगा पाएंगे। ज्यादा ब्लड शुगर होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

  1. ब्लड शुगर में सुधार करें 

अगर आपको डायबिटीज की समस्या से आंखों से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है तो इसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं। डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित होना बहुत जरूरी होता है। आँखों की रेटिनोपैथी का खतरा कम हो जाता है, जब ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। अगर आपके ब्लड शुगर लेवल में उतार चढ़ाव होता है तो आप अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

  1. हेल्दी डाइट 

हेल्दी डाइट का सेवन करना हमारी पूरी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। ब्लड शुगर जैसी समस्याओं में हेल्दी डाइट को खाना जरूरी होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभदायक सिद्ध होता है। हेल्दी डाइट जैसे की साबुत अनाज, हरी सब्जियां और नट्स का सेवन किया जाता है। इन को अपनी डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और साथ ही यह रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को नियंत्रित रखता है। 

  1. सीधी धूप से दूर रहें

जो लोग डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं, इस दौरान आंखों की देखभाल करते वक़्त वह इस बात का ख़ास तौर पर ध्यान रखें की उनकी आंखों पर सीधी धूप न पड़ें। डायबिटीज के मरीजों को धूप में जाने से पहले सनग्लास जरूर पहनेने चाहिए। और इस दौरान अपनी नंगी आंखों से धूप को सीधा न देखे। अपने गंदे हाथों से अपनी आँखों को बार बार न छुएं और हाइजीन का भी ख्याल रखें।

  1. आंखों की नियमित जांच करवाएं

कोई समस्या न होने पर भी आंखों की नियमित जाँच करवाना बहुत जरूरी होता है और ख़ास तौर पर डायबिटीज के मरीजों को अपनी आंखों की समस्याओं से बचाने के लिए आंखों की नियमित डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। ऐसा करने पर आप समय से पहले आंखों से जुड़ी समस्या का पता लगा सकते हैं जिससे कई तरह की गंभीर समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। 

  1. नियमित व्यायाम करें

रोजाना शारीरिक गतिविधि डायबिटीज के लेवल को कंट्रोल करती है और समग्र स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में मदद करती है। जिससे डायबिटीज से जुडी जटिलताओं का जोखिम कम होता है। आपको मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम से शुरुआत करनी चाहिए और उन्हें करते वक्त आपको असुविधा हो रही है, तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। डॉक्टर आपको इसके बारे में जानकारी देंगे की मधुमेह के साथ सुरक्षित तरीके से व्यायाम कैसे करें।

  1. धूम्रपान को छोड़ें

आपको बता दें कि धूम्रपान करने से मधुमेह की जटिलतायें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिसमें आपकी आँखों की समस्या भी जुड़ी हुई है। अगर आप अपने धूम्रपान को छोड़ने की कोशिश कर रहें हैं तो आप डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

आम तौर पर आज के समय में डायबिटीज की समस्या तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। और कई लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। जो व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से पीड़ित होते हैं उन लोगों को ज़्यादातर आँखों की रेटिना से जुडी समस्याएं होने लगती हैं। अगर समय रहते आँखों की देखभाल न हो तो आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती हैं। डायबिटीज में आँखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए आप नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान को छोड़ें, सीधी धूप से दूर रहें, हेल्दी डाइट, आंखों की नियमित जांच कराएं, ब्लड शुगर में सुधार करें और घर पर ब्लड शुगर की जांच आदि चीजों को अपना सकते हैं। अगर आपकी डायबिटीज आपसे कण्ट्रोल नहीं हो रही है या फिर गंभीर हो गई है और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं तो आप आज ही क्लीनिक बाय चॉइस जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। 

Tags:#Eye Care
Medical Information Disclaimer

This article is intended solely for educational and informational purposes and does not constitute medical advice or diagnosis. Always consult with a qualified specialist doctor before making any healthcare decisions.

Consult with Top Medical Specialists

Get expert guidance and treatment estimates from verified NABH-accredited hospitals.

Request Callback