बच्चों में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका विकास बचपन में नहीं बल्कि उम्र के साथ धीरे धीरे होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि बचपन में बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली का सम्पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाता है, क्योंकि उसका विकास उम्र के साथ काफी धीरे -धीरे होता है। आम तौर पर, एक यही वजह होती है, कि अक्सर छोटे बच्चे बहुत ही जल्दी किसी न किसी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं और उसी के चलते काफी ज्यादा बीमार भी हो जाते हैं। पर, यह संक्रमण केवल सर्दी और जुकाम से ही नहीं जुड़ा होता, बल्कि यह उसके शरीर के दूसरे अंगों से भी जुड़ा होता है, यानी कि शरीर के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण होने का खतरा उतना ही बना रहता है। जैसे कि छोटे बच्चों की हड्डियों में भी संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा होता है। असल में, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि बच्चों की हड्डियों में होने वाले इस संक्रमण को ओस्टियोमाइलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। आम तौर पर, अगर इस तरह की स्थिति में आपको लगता है, कि छोटे बच्चों की हड्डियों में संक्रमण होना एक दुर्लभ और काफी कम होने वाली बीमारी है, तो आपका यह सोचना कहीं न कहीं गलत हो सकता है, क्योंकि रिसर्च में पाया गया है, कि बच्चों में ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है और यह एक आम समस्या है, जिसका विकास काफी धीरे धीरे होता है। यह समस्या ज्यादातर लड़कियों की तुलना में लड़कों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है और इसके साथ ही कम से कम पांच साल से कम उम्र के बच्चों में यह समस्या ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि इस दौरान उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली काफी ज्यादा कमजोर होती है।
ज्यादातर इस तरह की समस्या को माता -पिता समझ नहीं पाते हैं और बच्चों में यह संक्रमण काफी ज्यादा गंभीर हो जाता है। समय पर ध्यान न देने पर हड्डियों में यह संक्रमण जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए समय पर इस तरह की समस्या की पहचान कर तुरंत इलाज करवाना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
बच्चों में हड्डियों का संक्रमण कैसे होता है?
दरअसल, ओस्टियोमाइलाइटिस एक तरीके का बैक्टीरियल संक्रमण होता है और आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह संक्रमण तब होता है, जब बैक्टीरिया खून के माध्यम से हड्डियों तक पहुंच जाता है और हड्डी को संक्रमित कर देता है। आम तौर पर, यह संक्रमण ज्यादातर टांग, बाएं और जांघ की लंबी हड्डियों को बुरी तरीके से प्रभावित करता है। इसके अन्य कारणों में फ्रैक्चर होना, इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाना या फिर किसी बैक्टीरिया के संपर्क में आना शामिल हो सकता है।
हड्डी में संक्रमण के लक्षणों की पहचान कैसे करें?
आम तौर पर, इस समस्या की शुरुआत में लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण काफी हल्के और भ्रम में डालने वाले होते हैं।
उदाहरण के तौर पर इसके कुछ लक्षण निम्न -लिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. बच्चे की हड्डियों में संक्रमण होने पर चलने में काफी दिक्कत महसूस होना।
2. रोजाना लंगड़ाकर चलना।
3. संक्रमण होने पर बुखार आना।
पर, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है, क्योंकि बच्चों की हड्डियों में ग्रोथ प्लेट्स काफी ज्यादा होती हैं, जहाँ पर ब्लड फ्लो काफी ज्यादा होता है, इसलिए हड्डियों में संक्रमण तेजी से फैलता है।
हड्डी में संक्रमण का इलाज कैसे होता है?
हालांकि, बच्चों की हड्डियों में संक्रमण की पहचान करने के लिए डॉक्टर खून की जांच एक्स-रे, एमआरआई और कभी-कभी कल्चर की सहायता ले सकते हैं। इसके बाद संक्रमण का पता चलते ही तुरंत समस्या का इलाज करना जरूरी होता है। इसके इलाज के लिए अक्सर कई हफ्तों तक एंटीबायोटिक का कोर्स और संक्रमण की गंभीर स्थितियों जैसे हड्डियों में पस बनने पर सर्जरी का सहारा लिया जा सकता है।
निष्कर्ष: बच्चे कई तरह के संक्रमण से जूझते हैं, जिस में सर्दी और जुकाम के साथ -साथ हड्डियों का संक्रमण भी शामिल होता है। बच्चों की हड्डियों में संक्रमण जिसे ओस्टियोमाइलाइटिस भी कहा जाता है। ओस्टियोमाइलाइटिस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो खून के जरिए हड्डियों तक पहुंचाता है और उसे संक्रमित कर देता है। इस में ज्यादातर, टांग, बाएं और जांघ जैसी लंबी हड्डियां बुरी तरीके से प्रभावित होती हैं। यह संक्रमण ज्यादातर लड़कों में पाया जाता है। इसके कारणों में, हड्डियों में फ्रैक्चर होना, इम्यूनिटी कमजोर होना या फिर बैक्टीरिया के संपर्क में आना शामिल हो सकता है। इसके शुरुआती लक्षण काफी हल्के या फिर भ्रम में डाल देने वाले हो सकते हैं, जिसमें बच्चे का लंगड़ा कर चलना, बुखार होना और चलते समय दिक्कत होना शामिल होता है, जिसके इलाज में एंटीबायोटिक्स का कोर्स और संक्रमण गंभीर होने पर सर्जरी की सहायता ली जा सकती हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




