Orthopedics
November 2, 2026•5 min read•6 views

हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर कौन- कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जानें!

हड्डियों और जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और fracture risk जैसे calcium deficiency symptoms के बारे में जानें।

Written & Reviewed ByClinic By Choice Editorial Team
Back to Blogs
हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर कौन- कौन से लक्षण नज़र आ सकते हैं? डॉक्टर से जानें!

दरअसल, इसके बारे में तो लगभग सभी लोग जानते ही होंगे कि एक सेहतमंद जीवन जीने के लिए शरीर की हड्डियों का मजबूत होना कितना ज्यादा जरूरी होता है। आम तौर पर, इन में किसी भी तरह की समस्या होने पर हमको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जैसे की चलने में काफी दिक्क्त होना, भारी काम करने में तकलीफ महसूस होना, ज्यादा देर तक कहीं पर बैठना मुश्किल हो जाना और साथ में ज्यादा देर तक चलने में मुश्किल होना शामिल होता है।

इतना ही नहीं, लगभग हम सभी बचपन से ही इसके बारे में पड़ते आए हैं, कि हमारे शरीर का पूरा ढांचा हड्डियों से ही बना हुआ है। इसलिए, इस ढांचे को उम्र भर मजबूत बनाए रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए इन में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आम तौर पर, अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की थोड़ी सी भी कमी हो जाये, तो इसका सीधा प्रभाव सबसे पहले हमको हड्डयों में देखने को मिल सकता है और इसके बाद अपनी जीवन शैली पर देखने को मिल सकता है। दरअसल, हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर आपको कई तरह के लक्षण नज़र आ सकते हैं, जिसमें हड्डी टूटने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाना, मांसपेशियों में ऐंठन होना, थकान और कमजोरी होना और साथ में दाँतों और नखूनों पर गंभीर असर पड़ना शामिल हो हो सकता है। हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर की सन रचना काफी ज्यादा प्रभावित होती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर नज़र आने वाले लक्षण

आम तौर पर, वैसे तो हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर बहुत से लक्षण दिखाई दे सकते हैं, पर इसके कुछ विशेष लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

1. हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना 

ऐसे में, हड्डियों और जोड़ों में होने वाला दर्द कैल्शियम की कमी होने का सबसे बड़ा और प्रमुख्य लक्षण माना जाता है। यह दर्द शुरुआत में काफी हल्का होता है और समय के साथ लगातार बढ़ता रहता है। आम तौर पर, अगर आपके शरीर की हड्डियों में लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बनी हुई है, तो आपको आगे चलकर ऑस्टियोपेनिया या फिर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बड़ी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। 

2. मांसपेशियों में ऐंठन होना 

आम तौर पर, एक समय पर आकर मांसपेशियों में अकड़न, ऐंठन और झनझनाहट जैसी समस्या महसूस होना, दरअसल यह कैल्शियम की कमी होने का दूसरा महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। दरअसल, इस तरह के लक्षण को नज़रअंदाज करना आगे चलकर आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह लक्षण ज्यादातर आपको पैरों, हाथों और उंगलियों में अनुभव हो सकता है। दरअसल, मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन आपको रात के समय में ज्यादा परेशान कर सकती है, जो शरीर की मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम न मिलने की तरफ इशारा करती है। 

3. नाखून और दांतों पर असर पड़ना 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपको बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपके नाखून आसानी से टूटना और साथ में दाँतों की मजबूती प्रभावित होना शामिल होता है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या के दौरान आपको दांतों में सड़न, संवेदनशीलता और मसूड़ों में काफी ज्यादा दर्द होना जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। असल में, छोटे बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी दांतों के विकास पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव डाल सकती है। 

4. थकान और कमजोरी होना 

असल में, शरीर में मौजूद कैल्शियम की सही मात्रा हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पादन करने में एक बहुत ही बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी एक व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी और सुस्ती जैसे लक्षणों का अनुभव करवा सकती है। आम तौर पर, इसकी वजह से एक व्यक्ति के करने वाले सभी काम काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति में शरीर में थकान और कमजोरी होना कैल्शियम कमी का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। 

5. हड्डी टूटने का जोखिम बढ़ जाना

आपको बता दें, कि एक व्यक्ति की उम्र बढ़ने या फिर उससे पहले शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां अपना घनत्व रूप खोने लग जाती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या ज्यादातर बज़ुरग लोगों में देखने को मिल सकती है। दरअसल, इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए या फिर अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान और अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

निष्कर्ष: अपने शरीर को लम्बे समय तक अच्छे तरीके से चलाने के लिए और शरीर की हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सेहतमंद खाने का सेवन न करने पर शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। दरअसल, शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन होना, हड्डी टूटने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाना, थकान और कमजोरी होना और साथ में दाँतों और नखूनों पर गंभीर असर पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए अपने खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और हड्डियों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Medical Information Disclaimer

This article is intended solely for educational and informational purposes and does not constitute medical advice or diagnosis. Always consult with a qualified specialist doctor before making any healthcare decisions.

Consult with Top Medical Specialists

Get expert guidance and treatment estimates from verified partner hospitals.

Request Callback