हर व्यक्ति का किसी न किसी समस्या से बीमार पड़ना एक आम बात है। दरअसल, बीमार होने पर व्यक्ति के शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ऐसा कई बार होता है, कि बीमारी के दौरान दिखने वाले लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, या फिर इन संकेतों को आम समझ कर उसे एक साधारण इंफेक्शन का नाम दे देते हैं और उसे नजरअंदाज कर ऐसे ही जाने देते हैं। पर, ऐसा करना सेहत के लिए काफी भारी पड़ सकता है। इसलिए, किसी भी समस्या के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बीमारी के दौरान दिखने वाले ये लक्षण आगे चलकर एक बहुत ही बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं, जिसमें कैंसर जैसी बीमारी भी शामिल हो सकती है। इसलिए, समस्या के दौरान दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करना आपके और आपकी सेहत दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए, वक्त रहते अगर समस्या के लक्षणों की पहचान कर ली जाये, तो उससे बाहर निकलना आसान हो सकता है।
दरअसल, इसी तरह अगर कैंसर से जुड़े लक्षणों की पहचान समय रहते कर ली जाय, तो इसे शुरुआत में ही ठीक किया जा सकता है। अगर, इस तरह की गंभीर समस्या की पहचान देर से होती है, या फिर आप इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, तो ऐसे में, इस बीमारी से लड़ पाना आपके लिए काफी ज्यादा मुश्किल जो सकता है। इसलिए, किसी भी तरह की समस्या के दौरान दिखने वाले लक्षणों की तरफ आपको सतर्क रहना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे आपकी या फिर किसी अपने की जान बचा सकती है। समय पर इलाज समस्या को खत्म कर सकता है। ऐसे में, बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि आखिर कैंसर जैसी गंभीर समस्या के दौरान शरीर में किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिससे समस्या का वक्त पर इलाज किया जा सके? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार कैंसर जैसी समस्या के दौरान आपको कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और बेचैनी होना, वजन तेजी से कम होना, त्वचा में बदलाव होना, मल त्यागने और पेशाब की आदतों में बदलाव होना, लगातार खांसी आना और आवाज बैठ जाना जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं। कैंसर के इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने पर समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए, इन पर गौर करना महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
कैंसर से पहले शरीर में नजर आने वाले लक्षण!
कैंसर जैसी गंभीर समस्या के दौरान आपको निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे
1. काफी ज्यादा थकान महसूस होना
इस तरह की स्थिति में आपको काफी ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। दरअसल, अगर रात के दौरान पूरी नींद लेने और एक सेहतमंद और अच्छी डाइट लेने के बावजूद भी आपको शरीर में काफी ज्यादा थकान महसूस होती है, तो ऐसे में व्यक्ति को बिना कोई देर किए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, शरीर के हार्मोन में होने वाले किसी बड़े बदलाव या फिर शरीर में पनप रही किसी गंभीर समस्या के कारण ही आपको शरीर में अधिक थकान महसूस हो सकती है। यह किसी बड़ी समादाय का शुरूआती लक्षण हो सकता है, इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें।
2. शरीर में काफी दर्द और बेचैनी महसूस होना
अगर बिना किसी कारण के आपके शरीर में काफी लंबे वक्त से दर्द बना हुआ है, या फिर बिना किसी कारण के आपको बेचैनी महसूस होती है, तो यह किसी बड़ी और गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में, अगर आपको लगातार अपने सिर में काफी तेज दर्द, पीठ में दर्द और हड्डियों में दर्द महसूस होता है, तो इस तरह की स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें। ऐसे में, बेचैनी भी हो सकती है, जो कैंसर का एक शुरुआती लक्षण माना जाता है।
निष्कर्ष: हर बीमारी में, व्यक्ति के शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इन लक्षणों पर गौर करना और समय पर समस्या का इलाज होना आपको आगे की परेशानी से मुक्त कर सकता है। इसलिए, शरीर में दिखने वाले किसी भी तरह के लक्षण को नजरंअदाज न करें। क्योंकि, यह शुरुआती लक्षण कैंसर के भी हो सकते हैं। अनदेखा करने पर कैंसर का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए, इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए आप क्लिनिक बॉय चॉइस के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. कैंसर किन लोगों को अधिक प्रभावित करता है?
विशेष तौर पर, कैंसर 50 से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, रोजाना तंबाकू और शराब का सेवन करने वाले लोगों, जेनेटिक रूप से कमजोर लोगों, अनहेल्थी जीवन शैली जैसे मोटापा और खराब आहार का सेवन करने वाले लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।
प्रश्न 2. कैंसर से बचने के लिए किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है?
कैंसर से बचने के लिए पत्ता गोभी, गाजर, ब्रोकली, फूलगोभी और टमाटर जैसी सब्जियों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करना, लहसुन और हल्दी जैसे मसालों का इस्तेमाल करना, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, नियमित व्यायाम करना और शरीर में विटामिन-डी के स्तर को बनाए रखने से भी कैंसर जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
प्रश्न 3. कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किन चीजों से अपना बचाव करना चाहिए?
दरअसल, कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिसमें एक व्यक्ति के प्राण भी जा सकते हैं। इसके खतरे को कम करने के लिए आपको प्रोसेस्ड मीट, ज्यादा शराब पीना, स्मोकिंग करना और बहुत ज्यादा चीनी या फिर तली हुई चीज़ों का सेवन करने से अपना बचाव करना चाहिए।